Current Affairs & Updates 26-Jul-2025

कारगिल युद्ध की जीत – 26 जुलाई का वो गौरवशाली दिन

देशभक्ति और वीरता के प्रतीक, 527+ शहीदों को समर्पित एक ऐतिहासिक दिन।

Ankit Maurya

Ankit Maurya

Writer | Educator | Tech & Learning Enthusiast

कारगिल युद्ध की जीत – 26 जुलाई का वो गौरवशाली दिन

26 जुलाई, का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है ।ये वो तारीख़ है जब हमने अपनी मिट्टी के उन सपूतों को याद करते हैं जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी । आज के दिन हम कारगिल विजय दिवस मनाते हैं – 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की शानदार जीत का प्रतीक ।

1999 की सर्दियाँ खत्म हो चुकी थीं । गर्मियों की शुरुआत के साथ, हमारे देश पर एक अप्रत्याशित संकट मंडराने लगा था। पाकिस्तानी घुसपैठियों ने जिन्होंने खुद को कश्मीरी उग्रवादी के रूप में छिपा रखा था । इन घुसपैठियों ने भारतीय सेना की नज़र से बचकर सर्दियों में खाली छोड़ी गई पोस्टों पर कब्जा कर लिया था। ये चोटियाँ रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण थीं । क्योंकि यहाँ से वे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को नियंत्रित कर सकते थे । भारत को इसकी भनक तब लगी जब हमारे चरवाहों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ देखीं ।

इसके बाद जो हुआ, वो भारतीय सेना के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प की एक ऐसी मिसाल बन गया जिसे इतिहास कभी नहीं भुला पाएगा । भारतीय सेना ने इन घुसपैठियों को खदेड़ने और अपनी ज़मीन वापस पाने के लिए 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया । यह कोई आसान लड़ाई नहीं थी । दुश्मन ऊंची चोटियों पर बैठा था, जिससे उन्हें सामरिक बढ़त हासिल थी । हमारे सैनिकों को खड़ी चढ़ाई, अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी का सामना करते हुए दुश्मन के ठिकानों पर हमला करना था । लेकिन हमारे जवानों ने हार नहीं मानी यह धोखे से शुरू हुआ युद्ध जल्द ही भारत की गरिमा और सुरक्षा की लड़ाई बन गया।

ऑपरेशन विजय (वीरता का परिचय)

भारतीय सेना ने इस आक्रमण का जवाब ऑपरेशन विजय के रूप में दिया। यह एक कठिन मिशन था क्योंकि दुश्मन ऊँचाई वाली पहाड़ियों पर मज़बूत स्थिति में बैठा था । जबकि हमारे जवानों को नीचे से चढ़ाई करनी थी। कारगिल युद्ध में कई ऐसी लड़ाइयाँ लड़ी गईं जो आज भी हमारे रोंगटे खड़े कर देती हैं ।

  1. टोलोलिंग की जीत: यह एक बेहद दुर्गम चोटी थी । जिस पर कब्ज़ा करना लगभग नामुमकिन लग रहा था । लेकिन हमारे बहादुर जवानों ने कई प्रयासों के बाद इसे दुश्मन से मुक्त कराया जिसने युद्ध का रुख मोड़ दिया ।
  2. टाइगर हिल की लड़ाई: कारगिल युद्ध की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक टाइगर हिल पर जीत भारतीय सेना के बेजोड़ पराक्रम का प्रतीक है । यह चोटी दुश्मन के लिए एक मजबूत गढ़ थी । जिसे हमारे वीर सैनिकों ने भयंकर गोलाबारी और हाथ से हाथ की लड़ाई के बाद फतह किया ।
  3. बत्रा टॉप पर शौर्य: कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे वीर सपूतों ने 'ये दिल मांगे मोर!' के नारे के साथ जिस तरह से दुश्मनों पर टूट पड़े वो आज भी हमें प्रेरणा देता है । उन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देकर इस महत्वपूर्ण चोटी पर तिरंगा फहराया ।
हमारे अमर शहीद - जिनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

राष्ट्र के सच्चे नायक कारगिल विजय दिवस उन 527 से अधिक बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । उनके बलिदान ने हमें यह विश्वास दिलाया कि जब तक भारत माता के ऐसे वीर सपूत हैं, हमारी सीमाएँ सुरक्षित हैं । हम गर्व के साथ उन नामों को याद करते हैं, जिन्होंने अपनी शहादत से इतिहास लिख दिया ।

  • कैप्टन विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र): 'शेरशाह' के नाम से मशहूर उनकी बहादुरी और नेतृत्व ने टाइगर हिल और प्वाइंट 4875 पर विजय दिलाई ।
  • कैप्टन अनुज नायर (महावीर चक्र): उन्होंने प्वाइंट 4875 पर असाधारण वीरता का परिचय दिया और देश के लिए शहीद हो गए ।
  • ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव (परमवीर चक्र): महज 19 साल की उम्र में उन्होंने टाइगर हिल पर चढ़ाई के दौरान अदम्य साहस दिखाया कई गोलियाँ लगने के बावजूद दुश्मन से लोहा लेते रहे ।

और ऐसे ही अनगिनत वीर – लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, राइफलमैन संजय कुमार, और न जाने कितने गुमनाम नायक – जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के देश के लिए अपना जीवन दे दिया ।

कारगिल विजय दिवस केवल जीत का जश्न नहीं है । यह हमारे सैनिकों के त्याग और समर्पण को याद करने का दिन है। यह हमें सिखाता है कि एकता साहस और देशभक्ति ही किसी भी चुनौती का सामना करने की हमारी सबसे बड़ी शक्ति है । आइए, आज हम उन वीर शहीदों को नमन करें उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और शपथ लें कि हम हमेशा एक मजबूत और सुरक्षित भारत के लिए काम करेंगे, जैसा उन्होंने सपना देखा था ।

📚 Reference Books

Announcements & Opinions

कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं है — यह हमारे वीरों के सम्मान में झुकी हुई आंखें और गर्व से उठा सिर है। जब भी हम स्वतंत्रता का आनंद लें, उन सैनिकों को याद करें जिन्होंने इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

Ankit Maurya

Ankit Maurya

Writer | Educator | Tech & Learning Enthusiast

Ankit Maurya is a content writer who loves learning and sharing knowledge in all areas of education — from technology and science to career tips and study guides. He writes to help students, learners, and curious minds grow and stay inspired..

Frequently Asked Questions


कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है, जब भारत ने 1999 में कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी।

कारगिल युद्ध पाकिस्तान द्वारा LOC पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के कारण हुआ था, जिसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के ज़रिए नाकाम किया।

ऑपरेशन विजय भारतीय सेना द्वारा कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया सैन्य अभियान था।

इस युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध के नायक थे, जिन्होंने टाइगर हिल को दुश्मनों से मुक्त कराया और परमवीर चक्र से सम्मानित हुए।

Comments

Leave a Comment